कोंच। थाना कैलिया के ग्राम किशुनपुरा निवासिनी पदमा निरंजन पुत्री स्व. अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी उसके चाचा जागेश कुमार पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम किशुनपुरा तथा उसकी मां ने सामथ्र्य के अनुसार दान दहेज देकर तीन बर्ष पूर्व मनीष कुमार पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम चमरसेना के साथ की थी।उसने आरोप लगाया शादी के बाद से ही पति मनीष, सास माया देवी, ससुर करन सिंह, ननद रश्मि अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपए की मांग करते थे और उसे प्रताडि़त करते थे। जब उसने यह बात अपने मायके में बताई तो चाचा ने ससुरालीजनों से बात की और पंचायत भी हुई लेकिन ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे। उसका आरोप है कि पति ने गत 10अप्रैल को उससे चाचा के घर छोड़ दिया और कहा कि जब तक पांच लाख रुपए नहीं लाओगी तब तक लेने नहीं आऊंगा। उसने एसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।







Leave a comment