कदौरा। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड निवासी अफसर जमा के मकान में 2013 में सांई कृपा मल्टीपरपज कोआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (नेक्सस रियल स्टेट) के नाम से एक कंपनी खोली गई थी जिसमें रकम सात साल में दोगुना किए जाने पर लोगों ने पैसे जमा किए थे।कंपनी के प्रबंधक निदेशक सुनील व्यास निवासी भीलवाड़ा राजस्थान तथा कदौरा आफिस के प्रबंधक रमेश चंद्र पुत्र घंजु प्रसाद निवासी अभिरूवा थे जिन्होंने यहां के क्षेत्रीय लोगों का लगभग पचास लाख रुपए कंपनी में निवेश करवाए थे। क्षेत्रीय होने के कारण लोगों ने इनके विश्वास पर पैसा लगाया था अब जब समय पूरा हो गया तब लोगों ने अपना पैसा मांगा तो उक्त लोग अपना कदौरा का आफिस बंद कर भाग गए। जब लोगों ने पता किया तो पता चला कि उक्त व्यक्ति उरई में रहता है तो जब वहां पहुंचे उनको अभद्रता करके भगा दिया। पीडि़त बलवीर सिंह, अंकित साहू, अशोक कुमार, कल्लू प्रसाद, अकील अहमद, लालाराम, पूरन सिंह, अर्चना देवी आदि ने रविवार को थाने में पहुंचकर कंपनी तथा उसके कर्ताधर्ता के खिलाफ तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है जानकारी की जा रही है।








Leave a comment