ऊमरी। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में तालाब के पास शनिवार की देर शाम नवजात के सिर व एक हाथ पड़ा मिलने से हडक़ंप मच गया। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे और सिर और हाथ को कब्जे में ले लिया।चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि नवजात की पहचान करना मुश्किल है। सिर और हाथ मिला है। बाकी शरीर कुत्तों द्वारा खा लिया गया है। फिलहाल माना जा रहा है कि प्रसव के दौरान नवजात की मौत होने पर उसे तालाब में डाला गया जिसे कुत्तों ने निकल लिया।

Leave a comment