जल सस्थान कर्मचारी 26 फरबरी को जिलाधिकारी को भेंट करेगें ज्ञापन


उरई। रविवार को जलसंस्थान कर्मचारी महासंघ की बैठक नेबूलाल पूर्व महामंत्री की अध्यक्षता में हुयी जिसमें मुख्य मुद्दा कर्मचारियों की मांगो एवं विसंगतियों को दूर कराने के लिये चल रहे संघर्ष का था।
बैठक में मुख्य रूप से आउटसोर्सिंग समाप्त कर रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, पूरी पेंशन बहाली , फ्रीज हुये महंगाई भत्ते का भुगतान , कैशलेस चिकित्सा सुविधा , सेवा निवृत्त कर्मचारियों के सभी देयकों का समय से भुगतान , जलकल के कर्मचारियों को नगर निगम कर्मचारियों की भांति सुविधा प्रदान करना , जलकल कर के राजस्व निरीक्षकों को ग्रेड पे देने आदि मांगो पर जोर दिया गया ।
बैठक का संचालन प्रान्तीय अध्यक्ष रणवीर सिंह सिंसौदिया और महामंत्री राजेन्द्र यादव ने किया। ओमप्रकाश शर्मा , सुरेन्द्र श्रीवास्तव , नागेन्द्र सिंह , विनोद पटेल , मणिभूषण शुक्ला, सत्येन्द्रनाथ राय आदि उपस्थित थे। फैसला लिया गया कि 26 फरबरी को भोजन अवकाश के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जायेगा। जिस पर अमल न होने पर चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करने पर विचार किया जायेगा। राष्ट्रीय महा सचिव सीनियर सिटीजन एसोसियेशन ने पंेशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । समापन पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष अवधेश नारायण चतुर्वेदी ने किया ।

Leave a comment