उम्मीद मिशन गरीब परिवारों में भरेगा अच्छी तालीम की उम्मीद भरी रोशनी


उरई। रविवार को उम्मीद मिशन हम का वार्षिकोत्सव मनाया गया जिसमें आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक मुकेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
उन्होने कहा कि जिन बच्चों के अभिभावक उन्हें गरीबी के कारण शिक्षा दिलाने में असमर्थ है उनकी इस मामले में मदद करके उम्मीद मिशन बेहद सराहनीय कार्य कर रहा है। मंच पर समाजसेवी रोहित विनायक खास तौर से मौजूद थे। उन्होने कहा कि उन्होने भी एक ऐसी ही बच्ची को गोद लिया है जिसकी शैक्षणिक परवरिश में वे कोई कसर नहीं छोडेगे।
सभासद लक्ष्मणदास बावानी ने कार्यक्रम में मार्ग दर्शक उदबोधन दिया । उम्मीद मिशन टीम की संस्थापक अवन्तिका तिवारी ने कहा कि गरीब परिवारांे में कई गुदडी के लाल छिपे हुये है जिनको उभारने से सामाजिक विकास मे महती योगदान मिल सकता है। सोनाली शर्मा ने कहा कि हमारे द्वारा ठाना गया है कि हर बच्चे को शिक्षित करने के संकल्प को सार्थक ढंग से साकार किया जायेगा।
इस दौरान मिशन हम टीम के ध्रुव कुशवाहा , वैभव जैन, मानसी गुप्ता, सोनम सोनी, सोनाली शर्मा, श्रेयाशं गहोई , शिवम झां , प्रिया, प्रियंका , मेहराज, राहुल गौतम , अंकित रावत , श्रुति सेगर, पूंजा, निहाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment