शराब की तलब ने बनाया गुनहगार , कर डाली बैंक लूटने की कोशिश


उरई। हर गुनाह में कोई न कोई निशान छूट ही जाता है। इसी कहावत के अनुरूप शुक्रवार को एट कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चोरी के सनसनीखेज प्रयास के लिये जिम्मेदार गुनाहगारो का भण्डाफोड 24 घण्टे के अन्दर ही हो गया। दरअसल इस वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर का चेहरा बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था जिसकी कैसिट सर्विलांस और एसओजी के हवाले जांच के लिये कर दी गयी । अधिकारियों का अपनी इन एजेन्सियों पर यह भरोसा खाली नहीं गया । दोनो विंग आनन फानन कैसिट को टेªस करती हुयी गुनाहगारों तक पहुंच गयी। इनके पकडे जाने से पिछले महीने एट कस्बे में ही एक कपडे की दुकान से हुयी चोरी का भी खुलासा हो गया ।
कहा पहले से नहीं था इरादा पर ……………………………..
पुलिस कार्यालय में अपने कक्ष में मीडिया को इसकी जानकारी देते हुये अपर पुलिस अधीक्षक डा0 अवधेश सिंह ने पकडे गये चोरो के नाम दिलीप कुशवाहा और अशोक उर्फ मटरू कुशवाहा निवासीगण ग्राम बिनौरा थाना कोटरा बताये है। दिलीप की उम्र 30 वर्ष और मटरू की उम्र 35 वर्ष है। मीडिया के सामने दोनो ने बडी मासूमियत से बताया कि उनका बैंक में घात लगाने का कोई इरादा नहीं था लेकिन शराब की तलब ने उन्हें बेहाल कर दिया तो वे मजबूर हो गये । उन्होने पीछे की दीवार तोडकर शौचालय से होकर बैक में प्रवेश किया और एटीएम व कैमरे आदि छतिग्रस्त कर दिये । इसके बाद कैन्टीन में रखी मेज की दराज उन्होने खोल कर देखी जिसमें एक पर्स मिला । पर्स में एटीएम कार्ड , आधार कार्ड और चेकबुक के अलावा डेढ हजार रूपये नगद थे जिसे देखकर वे खुश हो गये और पर्स जेब में डालकर चले आये।
पर है नहीं इतने मासूम , पहले से धसे है क्राइम में
पर दोनो अपने को जितना मासूम साबित कर रहे थे उतने है नही। दिलीप और मटरू के खिलाफ पहले से तीन तीन मुकदमें दर्ज है। एट में ही गत 24 जनवरी को दोनो ने लक्ष्मी क्लाथ स्टोर मे नकबजनी की थी । इसका भी माल बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा दिलीप के पास से एक तमंचा और अशोक उर्फ मटरू के पास से लोहे का चाकू बरामद किया गया है। एक मोटर साईकिल भी जब्त की गयी है।
खुलासा करने वाली टीम को मिला 50 हजार का इनाम
अपर पुलिस अधीक्षक ने खुलासे का श्रेय एट के प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर , एसओजी प्रभारी प्रवीण कुमार यादव , सर्विलांस प्रभारी कुलभूषण यादव व उनकी टीम को दिया। साथ ही उन्हें 50 हजार रूपये का पारितोषक देने की घोषणा की। मीडिया से वार्ता के दौरान कोंच के क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय भी उपस्थित रहे ।

Leave a comment