कालपी। एतिहासिक एवं पौराणिक भगवान वेदव्यास की नगरी कालपी धाम के मोहल्ला राजेपुरा में 8 फरवरी से आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत पुराण कथा व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की भव्य कलश यात्रा झांकियों व बैंडबाजों के साथ नगर में धूमधाम के साथ निकली गई।नगर के मोहल्ला राजेपुरा निवासी मुन्नालाल गुप्ता प्रदर्शनी वाले द्वारा आयोजित होने वाली संकटा देवी मंदिर में 8 फरवरी से श्रीमद्भागवत पुराण कथा व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की सोमवार को बड़ी धूमधाम व बैंडबाजों व मूर्तियों की झांकियों के साथ कलश यात्रा निकली गई जो नगर का भ्रमण करती हुई पवित्र यमुना नदी के पीलाघाट पहुंची। वहां से पूजन अर्चन के बाद महिलाएं कलशों में जल भरकर पुन: आयोजन स्थल पहुंची। इसके बाद कथा व्यास रामजी दुबे द्वारा श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ हुई। मुन्नालाल गुप्ता ने बताया कि मोहल्ला राजेपुरा स्थित नागेश्वर मंदिर मां संकटा देवी प्रांगण में 8 फरवरी सोमवार से श्रीमद्भागवत पुराण कथा व राधाकृष्म की मूति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है तथा 16 फरवरी को कथा का समापन होगा। नगर में निकली कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं, साधु संतों व बच्चों के अलावा नगरवासी शामिल रहे।

Leave a comment