घरेलू सिलेंडरों की बाजार में हुई जांच, दुकानदारों को मिले नोटिस

माधौगढ़। बाजार में संचालित होटलों और ढाबों पर कामर्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू सिलेंडर का उपयोग करने पर अधिकारियों ने एक एक दुकान को चेक करते हुए दुकानदारों को सख्त हिदायत दी।एसडीएम सालिकराम, नायब तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी और पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह कुशवाहा ने एक दर्जन से ज्यादा दुकानों का निरीक्षण करते हुए कामर्शियल सिलेंडरों की जगह घरेलू सिलेंडरों से काम होते हुए पाया जिस पर अधिकारियों ने दुकानदारों को नोटिस देते हुए सख्त हिदायत दी कि अगली बार घरेलू सिलेंडरों से दुकानों पर काम होता हुआ मिला तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के इस तरह बाजार में दुकानों पर सिलेंडर चेकिंग अभियान से हडक़ंप मच गया।

Leave a comment