कालपी नगर की दोनों होनहार छात्राओं का हुआ सम्मानकालपी कालेज कालपी व नगर पालिका परिषद ने किया गुलफ्सा को सम्मानितअखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने किया पलक द्विवेदी का सम्मान

कालपी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के पच्चीसवें दीक्षांत समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्यपाल से सम्मानित हुई छात्राओं का कालपी कालेज कालपी व नगर पालिका परिषद,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व भारतीय जनता पार्टी द्वारा फूलमालाओं के साथ स्वागत और सम्मान किया गया।कालपी नगर की गुलफ्सा पुत्री सालिम अंसारी द्वारा दो गोल्ड व एक कांस्य पदक प्राप्त कर जिस प्रकार से कुलाधिपति पदक व स्नेहलता शर्मा स्वर्ण पदक व डा. बीआर अंबेडकर स्वर्ण पदक पाकर नगर का नाम रोशन किया उससे नगर में खुशी का माहौल है। रविवार को विद्यालय प्रबंधक द्वारा होनहार छात्रा के घर पहुंचकर की गई हौसला अफजाई के बाद सोमवार को प्रबंधक पूर्व विधायक डा. अरुण मेहरोत्रा के निर्देशन में कालपी कालेज कालपी ने अपने विद्यालय की छात्रा को प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्या डा. सुधा गुप्ता, पूर्व प्राचार्य डा. एम. सिंह, डा. मधुप्रभा तिवारी, अरुणेश बाजपेई, डा. नीलमा निगम, डा. डीपी सिंह, डा. सोम सिंह, कीर्ति पुरवार, आनंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय परिवार के लोग मौजूद थे। इसी क्रम  में नगर पालिका परिषद कालपी के सभागार में आयोजित विदाई समारोह के पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट गुलफ्सा को पालिकाध्यक्षा बैकुंठी देवी, अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, पूर्व चेयरमैन कमर अहमद, पूर्व चेयरमैन जावेद अख्तर, जेई बृजेंद्र शंखवार, अमित पांडेय सहित मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने बुके व नकद धनराशि देकर गुलफ्सा को सम्मानित किया। इसी क्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) व परशुराम सेना कालपी इकाई द्वारा समाज के संरक्षक राकेश द्विवेदी एड. की भतीजी व संगठन के सक्रिय पदाधिकारी राजेश द्विवेदी की पुत्री पलक द्विवेदी को एक गोल्ड व एक कांस्य पदक मिलने तथा गर्वनमेंट इंजीनियरिंग कालेज झांसी से बीटेक कंप्यूटर साइंस में सर्वोच्च अंक पाने पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाने पर समाज के रामकुमार तिवारी एड., आशुतोष मिश्रा, राजू पाठक, हरिश्चंद्र दीक्षित, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अवधेश बाजपेयी, मनोज पांडेय, आदर्श मिश्रा, देवांश तिवारी आदि ने पलक का फूलमालाओं से व मुंह मीठा कराकर स्वागत किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a comment