सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में हुई यातायात जागरूकता गोष्ठी

  माधौगढ़। यातायात जागरूकता को लेकर क्षेत्राधिकारी और इंस्पेक्टर ने सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में गोष्ठी का आयोजन कर छात्र छात्राओं को सुरक्षित यात्रा करने के नियमों की जानकारी दी।सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव ने स्कूली बच्चों को बताया कि लापरवाही के चलते सबसे ज्यादा घटनाएं वाहनों के कारण होती है इसलिए यातायात नियमों की अनदेखी न करें और नियमों का पालन करते हुए हेलमेट अवश्य लगाएं, गाड़ी के कागजातों को लेकर चलें ताकि अनावश्यक चालान के रूप में जुर्माना न भरना पड़े। चारपहिया वाहनों से चलने पर सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नाबालिग कतई वाहन न चलाएं। इंस्पेक्टर बीएल यादव ने कहा कि जिस प्रकार सभी लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों पर ध्यान देते हैं वैसे ही हेलमेट भी लगाकर चलें। इस दौरान प्रधानाचार्य रामवीर भदौरिया, स्कूल स्टाफ और सभी स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a comment