उरई। शहर स्थित अंबेडकर चौराहे पर शराब के नशे में धुत बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार उरई कोतवाली के मोहल्ला तुलसी नगर निवासी सुनील बादल (30 वर्ष) पुत्र बृजभूषण बाइक पर सवार होकर शहर में स्थित अंबेडकर चौराहे से गुजर रहा था तभी अचानक उसकी बाइक डिवाइडर से जा टकरा गई जिससे वह सडक़ पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार नशे की हालत में था जिसके कारण बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। घटना के बाद जमा हुए स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उसे उठाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।







Leave a comment