सेवानिवृत्ति पर नजूल लिपिक को दी गई विदाई

  कालपी। नगर पालिका परिषद कालपी के नजूल लिपिक जमदेश खान को सेवानिवृत्त होने पर पालिका प्रागंण में आयोजित भव्य विदाई समारोह में फूलमालाओं व गाजेबाजे के साथ उपहार देकर विदाई दी गई।सोमवार को पालिका के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में नजूल लिपिक जमशेद खान का फूलमालाओं व अंगवस्त्र तथा उपहार देकर उन्हें विदाई दी गई तथा गाजेबाजे के साथ उन्हें विदा किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्षा बैकुंठी देवी, अधिशाषी अधिकरी सुशील कुमार दोहरे, पूर्व चेयरमैन कमर अहमद, पूर्व चेयरमैन जावेद अख्तर, चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पांडेय, अवर अभियंता बृजेंद्र शंखवार, सुरजीत सिंह, अवधेश तिवारी, वैभव विश्नोई, सुनील गुप्ता, दिलीप पाठक, अरविंद यादव आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हरभूषण सिंह द्वारा किया गया।

Leave a comment