कदौरा। आज ग्राम उदनपुर विकास खंड कदौरा में आयोजित टूर्नामेंट में पुखरायां और पतारा के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें टास जीत कर पुखरायां ने पहले बैटिंग कर 94 रन बनाकर पतारा के लिए 95 रनों का लक्ष्य रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमंत निस्वा जिलाध्यक्ष प्रधान संघ ने की।बता दें कि बाबा लक्षमण दास क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित उक्त टूर्नामेंट के आयोजक प्रताप सिंह कुशवाहा ने टूनार्टमेंट रूपरेखा बनाई। जिलाध्यक्ष प्रधान संघ ने कहा कि एेसे कार्यक्रम समाज में होते रहने चाहिए क्योंकि एेसे आयोजनों से प्रतिभाओं में निखार आता है और बच्चों को अपनी क्षमता का एहसास होता है। फाइनल मैच पतारा ने 6 विकेट और 2 ओवर से जीता। इसके बाद जिलाध्यक्ष जीतने वाली टीम को ट्राफी और दस हजार रुपए नगद इनाम दिया। इसके बाद मंच पर विराजमान अतिथियों ने अन्य खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। वहीं दौड़ में प्रेम सिंह प्रजापति ने सोलह सौ मीटर में बाजी मारी। वहीं आठ सौ मीटर में अमित उदनपुर और चार सौ मीटर में सुमित इमिलिया ने बाजी मारी। रेफरी राजवीर सिंह कानपुर रहे। सहयोगी कपिल बबलू कुशवाहा, कुलदीप नामदेव, पीयूष, सागर अवस्थी, हीरालाल, विनोद कुशवाहा, अनिल प्रजापति आदि मौजूद रहे।








Leave a comment