उरई। 10 माह बाद स्कूलों में खेल कूद की बहाली शुरू हो गयी है। सोमवार को बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में एल्ड्रिच प्रीमियम लीग का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने फीता काटकर किया।
शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने कहा कि खेलने से शारीरिक स्वास्थ एवं मानसिक स्वास्थ का विकास होता है वर्तमान में क्रिकेट में युवाओं की विशेष रूचि है। विद्यालय के छात्र इस लीग के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा निखार सकते है ताकि अन्य दूसरे क्रिकेट मैचो में भी अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर सके।
विशिष्ट अतिथि भगवत प्रसाद पटेल ने कहा कि विगत 10 माह से स्कूल के बच्चे खेल कूद से वंचित थे। आज एल्ड्रिच प्रशासन द्वारा एपीएल का शुभारंभ कर इस गतिरोध को तोड दिया है।
विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर अजय इटोरिया ने बताया कि कक्षा 10 का छात्र असित पिपरैया जो कि अण्डर 16 में जिला स्तर पर चयनित है तथा जिला स्तर पर खेले जाने वाले अण्डर 16 के मैच में कई कीर्तिमान स्थापित किये है। यह मैच पूरे माह चलेगे।
शुभारंभ मैच सुपर चार्जर एवं क्रिकेट ब्लास्टर्स के मध्य हुआ जिसमें क्रिकेट ब्लास्टर्स ने टोस जीता और बैस्ट वेटिंग करते हुये निर्धारित 10 ओवरो में 83 रन बनाये जिसमंे सबसे अच्छा योगदान युवराज सिंह और आयुष सिंह का रहा ।
प्रारम्भ में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यह स्कोर आसानी से प्राप्त नहीं कर पायेगें किन्तु 2 ही ओवर के बाद अवनेन्द्र ने जल्दी रन बनाने के चक्कर में रन आउट करा लिया । इस समय टीम का स्कोर 3 ओवर की समाप्ति पर मात्र 17 रन था इसके बाद पीयूष सेड्रोज की आक्रामक बल्लेबाजी क्रिकेट ब्लास्टर्स टीम की इच्छाओं पर पानी फेर दिया । उन्होने अगले 4 ओवर में 5 चैके और 2 छक्के लगाकर कुल स्कोर को 47 रन पर पहुंचा दिया। उनके साथी शैलेन्द्र ने 16 रन बनाकर मैच को 3 ओवर रहते जीत लिया। मैन आॅफ दी मैच पीयूष सैन्ड्रोज रहे ।
कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरमैन सुविधा इटौरिया, प्रधानाचार्या सीमा श्रीखण्डे , उपप्रधानाचार्य आशीष तिवारी , अध्यापक गण गोविन्द सिंह , केके चतुर्वेदी , पुरूषोत्तम पुरवार , नीरज त्रिपाठी, सनी गोयल , महेश कुशवाहा , महेन्द्र , सवितांश गुप्ता , मनीष ने सहयोग किया मैच की कमेन्ट्री देवेश पाठक ने की ।








Leave a comment