करेंट लगने से बिजली विभाग के संविदाकर्मी की मौत


उरई। कालपी रोड पर रामादेवी हास्पिटल के पास बिजली विभाग के संविदाकर्मी की लाइन दुरूस्त करते समय करेंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
ग्राम सधारा थाना आटा निवासी सीताराम 40 वर्ष बिजली विभाग में संविदा लाइन मैन था और मोहल्ला राजेन्द्र नगर में किराये के मकान में रहता था। बीती रात रामा अस्पताल के पास लाइन खराब होने की सूचना पर वह ठीक करने पहुंचा जहां लाइट सुधारते समय करेंट की जद में आ गया। विद्युत करेंट से झुलसने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

Leave a comment