जालौन- उरई। मुहल्ला चिमन दुबे में अरसे से स्मैक बेच रहा युवक सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ ही गया ।
चैकी प्रभारी संजीव दीक्षित काफी समय से इसे रंगे हाथो दबोचने की फिराक में थे जिसमें आज उन्हें कामयावी मिल गयी पकडे गये युवक का नाम अब्बास पुत्र सलीम बताया गया है। उसके पास से पुलिस ने 210 ग्राम स्मैक बरामद की है।

लम्बित विवेचनाओं पर एडी एसपी की भृकुटियां टेढी , दरोगा हुये पसीना-पसीना
जालौन-उरई। स्थानीय कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक डा0 अवधेश सिंह ने इस दौरान मालखाने और दस्तावेज के रख रखाव , पुलिस बैरिक तथा हवालात की व्यवस्थाओं को परखा । जो कमिया मिली उन्हें तत्काल ठीक कराने हिदायत दी गयी ।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी उपनिरीक्षकों से उनके द्वारा की जा रही है विवेचनाओं का लेखा जोखा लिया और लम्बित विवेचनाओं के तत्पर निस्तारण के लिये कहा । महिलाओं की समस्याओं पर भी उन्होने फोकस किया । कहा कि अगर महिलाआंे के प्रति हिंसा और अत्याचार के मामलों में लापरवाही पायी गयी तो कडी कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर उप निरीक्षक अनिल कुमार बलराम शर्मा , गंगा सागर, आनन्द कुमार , रामनरेश समेत पुलिस बल मौजूद रहा ।

Leave a comment