उरई। राठ रोड स्थित गुरूकुलम वात्सल्य स्कूल में पेरेंटस ओरिएन्टेशन प्रोग्राम कराया गया जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा से संबंधित कई नई जानकारियां दी गई।
मुख्य अतिथि माइलस्टोन के प्रमुख राजशी भौमिक और उनकी टीम ने तकनीकी शिक्षा की प्रक्रियाओं से अभिभावकों को अवगत कराया और उनकी समस्याओं का समाधान किया।
इस दौरान गुरूकुलम वात्सल्य की प्रबंध निदेशिका साक्षी महेश्वरी ने बताया कि स्कूल में 01 मार्च से सभी कक्षायें खोली जायेगी। कोविड-19 को देखते हुए फीस काफी कम कर दी गई।
माइलस्टोन की टीम में नीता श्रीवास्तव, रतिका सेठ और गुरूकुलम स्टाफ की तरफ से शशिकांत निरंजन, आदित्य गहोई, मानवेन्द्र सिंह, नरेन्द्र प्रताप सिंह, मंजू श्रीवास्तव, किरन सिंह, सारिका आनंद, पायल गुप्ता, रेनू श्रीवास्तव, प्रतिभा गुप्ता, दीक्षा सेंगर आदि उपस्थित थे।

Leave a comment