उरई। केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हाल में संसद में पेश किया गया राष्ट्रीय बजट मंदी की चपेट में आ रही देश की अर्थव्यवस्था के लिए बूस्टर का काम करेगा। इस बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाये गये हैं जिससे भविष्य में बीमारियों का प्रसार और इससे होने वाली मौतों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
यह बात मंगलवार को सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने जमुना देवी नरेश चन्द्र महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को नये बजट पर व्याख्यान करते हुए कही। सदर विधायक ने कहा कि बजट भाषण शुरू होते ही शेयर बाजार में आया उछाल इसकी सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है। निश्चित रूप से यह बजट देश की जीडीपी बढ़ायेगा।
सदर विधायक के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र विक्रम सिंह, राकेश अग्रवाल, मोनू मिश्रा और शिवम गुप्ता शिवू ने भी छात्रों को संबोधित किया।







Leave a comment