उरई। बेगारी न करने पर दबंगों ने घर में घुसकर मटर मजदूरों पर लाठी डंडों से हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के रूरा अडडू निवासी जीवन लाल आदि ने बताया कि वे अनुसूचित जाति के कमजोर लोग हैं जिससे गांव के दबंग उन पर आये दिन अत्याचार करते हैं। मंगलवार को सुबह 10 बजे गांव के दबंग गुडडू, अक्कू, शिब्बू, धर्मेन्द्र, सुरेश, अल्लू, अखिल, अर्जित, अंकित आदि लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आये।
जीवन लाल ने बताया कि वह कम मजदूरी पर मटर तोड़ने के लिए उनके कहने से नहीं गया था जिससे वे नाराज थे। जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए दबंगां ने लाठी डंडों से उन्हें और उनके परिवार के लोगों को बेरहमी से मारा जिसमें कई लोग घायल हो गये। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।








Leave a comment