कोंच। लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए नगर के बाजार में स्थानीय अधिकरी अपनी नजर बनाए हुए हैं ताकि मिलावटी सामानों की बिक्री परअंकुश लगाया जा सके।आने वाले त्यौहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा के दृष्टिगत सोमवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकरी राहुल शर्मा ने नगर के बाजारों में घूम घूमकर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच हेतु भेज दिए जिसमें मार्कंडेश्वर तिराहा से दुकानदार जितेंद्र, सर्राफा बाजार से गुल्ली इकडय़ा और पसरट बाजार से मनोहर पंसारी की दुकानों से खाद्य नमूने एकत्रित करके जांच के लिए भेजे गए। जैसे ही अधिकारियों की हलचल बाजार में दिखी दुकानदारों में हडक़ंप मच गया।  

Leave a comment