जालौन। रविवार की रात चुर्खी  रोड स्थित तीन दुकानों में अचानक आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।चुर्खी रोड पर जोशियाना निवासी नरोत्तम सिंह की जनरल स्टोर व कोल्ड ड्रिंक दुकान है। उनके बगल में ही खंडेराव निवासी वीरबहादुर की सब्जी की दुकान है। रविवार की रात लगभग आठ बजे उक्त दोनों दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए तभी रात करीब ग्यारह बजे अचानक दोनों दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास रहने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना दुकानदारों के साथ ही दमकल को दी। लगभग दो घंटों के प्रयास के बाद दमकल ने आग पर काबू पाय लेकिन तब तक नरोत्तम की दुकान में रखा लगभग डेढ़ लाख का सामान एवं वीरबहादुर की दुकान में रखा लगभग एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग लगने की घटना को लेकर दुकानदारों ने एक व्यक्ति पर शक जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी। उक्त संदर्भ में चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रहा है। जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a comment