कदौरा। आने वाले समय में बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए प्रशासन की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को तहसीलदार शशिवेंद्र दुबे ने तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।हालांकि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां अभी तय नहीं हुई हैं लेकिन प्रशासन अपनी तरफ से कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहता है। क्षेत्र में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए है जिनमें वीर सिंह इंटर कालेज बबीना, राजकीय मुमताज इंटर कालेज कदौरा तथा फतेहचंद स्मारक इंटर कालेज उदनपुर हैं। तहसीलदार शशिवेंद्र दुबे ने बताया कि तीनों केंद्रों के प्रधानाध्यापकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि बिजली, पानी, साफ सफाई तथा कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षा केंद्रों में मौजूद कमियों को समय रहते दूर कर लें। उन्होंने बताया कि तीन केंद्रों पर हाईस्कूल ों 1041तथा इंटरमीडिएट में 1072 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे।







Leave a comment