कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ श्रीगणेश

जालौन। नगर के एकमात्र सरस्वती मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भगवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का श्रीगणेश किया गया। कलश यात्रा में भक्ति गीतों की धुनों पर झूम झूमकर नाच रहे श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया तथा जयकारे लगाए।कोतवाली रोड स्थित नगर के एकमात्र सरस्वती मंदिर पर साप्ताहिक श्रीमद्भगवत कथा का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हो गया है जिसके पहले दिन प्रात: शुभ मुहूर्त की बेला में भागवताचार्य पं. सुदामा तिवारी महाराज की उपस्थिति में उक्त कथा स्थल से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा देवनगर चौराहे, कोतवाली रोड, तहसील रोड, बस स्टैंड रोड से झंडा चौराहे होते हुए बड़ी माता व छोटी माता मंदिर से सब्जी मंडी होते हुए पुन: कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने पूजन कर पवित्र जल से भरे अपने कलशों को सिर पर रखकर नगर का भ्रमण किया। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला पुरुष भक्तों ने भाग लिया। वहीं भक्ति गीतों की धुनों पर श्रद्धालु भक्तजन नारे लगाते हुए भक्ति भाव से झूम रहे थे। वहीं कथा स्थल पर पहुंचने पर कथा वाचक ने श्रोताओं को भागवत कथा का रसपान कराते हुए कथा श्रवण के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पारीक्षित राजेंद्र दूरवार, पुष्पा देवी के साथ पुजारी पं. हृदेश मिश्रा, अनिल तिवारी, डा. एलपी पाल, विवेक सोनी, हृदय नारायण मिश्रा, बाबूजी गुर्जर, अनिल पुरवार, केपी सिंह, पिंटू तिवारी, राजेश वर्मा, महेश स्वर्णकार, महावीर सिंह गौर, अभिषेक माहेश्वरी, रिंकू गुप्ता, बृजनंदन सोनी, अमित पाल, देव सिंह, विवेक सोनी, बड़े सोनी, रामबहादुर सोनी, राजेश तिवारी खन्ना, शिवकुमार निरंजन, रितिक पाल, लोकेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, जावेद अख्तर, कौशल किशोर द्विवेदी, सुनील सोनी आदि सहित काफी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।  

Leave a comment