उरई। केंद्रीय बजट को लेकर उरई नगर के जमुना देवी नरेश चंद्र महाविद्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सदर विधायक ने छात्र छात्राओं को हाल ही में पेेश किए केंद्रीय बजट के बारे में जानकारी दी।गोष्ठी में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए 2021-22 के बजट की प्रशंसा की। नेताओं ने बजट को आत्मनिर्भर भारत के लिए समावेशी बजट बताकर कहा कि बजट के दूरगामी परिणाम सार्थक आएंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब के कल्याण वाला, स्वास्थ्य संरचना के प्रति दूरगामी दृष्टिवाला, किसान कल्याण के प्रति कटिबद्ध, शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के साथ ही सुरक्षा पर सरकार की सजग व सतर्क दृष्टि, मजबूत अर्थव्यवस्था का आधार देने वाला बजट है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र विक्रम सिंह, राकेश अग्रवाल, आकाश गहोई, मोनू मिश्रा, शिवम गुप्ता, शिबू आदि मौजूद रहे।








Leave a comment