महोबा। प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पे्रमप्रकाश ने बुधवार को जनपद के निरीक्षण कार्यक्रम के तहत सलामी गारद से सलामी लेने के बाद पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का गहन मुआयना किया।
उन्होने सबसे पहले कोविड केयर हेल्प डेस्क को देखा और आगन्तुकों के रजिस्टर को चैक किया। श्किायत प्रकोष्ठ शाखा मंे पहुंचकर लम्बित शिकायतों की जानकारी मांगी और सभी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये।
पुलिस कार्यालय के निरीक्षण के उपरांत उन्होने सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जिसमें महिला व पुरूष आरक्षियों की बराबर संख्या रक्खी गयी । उन्होने इस दौरान निर्देश दिया कि जनपद के हर थाने में प्रत्येक थाना प्रभारी सैनिक सम्मेलन आयोजित करे जिसमें सम्बन्धित सीओ भी शामिल होगें । इसी क्रम में उन्होने हर थाने की महिला हेल्प डेस्क का फीडबैक लेने के निर्देश दिये। कहा कि यह डेस्क खाली न रखी जाये। इसमें 24 घण्टे महिला कर्मी की ड्यूटी शिफ्टवार सुनिश्चित की जाये ताकि महिला सम्बन्धी अपराधो पर प्रभावी नियंत्रण हो सके ।








Leave a comment