कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बबीना स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका रेखा रानी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर प्रधानाध्यापक पर अभ्रद भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया।उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक विद्यालय समयानुसार आने पर भी अनुपस्थिति लगा देते हैं। पूर्व में इसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन सहित उच्चाधिकारियों से भी की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिकायती पत्र मिला है जांच की जाएगी।







Leave a comment