कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना निवासी महेश कुमार, कन्हैया, जगदीश वर्मा व रमेश चंद्र ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में कबीर बीजक एंव संत समागम का कार्यक्रम हो रहा है।मंगलवार शाम को कमेटी के एक पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर शराब पीकर गालीगलौज की और कार्यक्रम स्थल पर रखा सामान व कुर्सी टेंट आदि उखाड़ कर फेंकने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उक्त पदाधिकारी के पास चंदे की धनराशि के साथ अनाज भी रखा हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद कुमार सिंह ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।







Leave a comment