उरई। अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनपद शाखा जालौन की बैठक विकास भवन सभागार में आहूत की गई जिसका संचालन अवैतनिक सचिव युद्धवीर सिंह कंथरिया के द्वारा किया गया एवं निम्नांकित बिंदुओं पर सर्वसम्मति से सदस्यों द्वारा सहमति/विचार प्रस्तुत किए गए।उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 के आय व्यय पर चर्चा हुई एवं रेडक्रास को सक्रिय एवं आय बढ़ाने हेतु प्रत्येक आजीवन सदस्य को पांच पांच सदस्य बनाए जाने हेतु सदस्यता अभियान चलाए जाने के संबंध में जिला प्रबंध समिति एवं कार्यकारिणी समिति से विचार विमर्श किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी उपाध्यक्ष द्वारा रेडक्रास आय बढ़ाने हेतु अधिक से अधिक सदस्य जोडऩे को कहा गया एवं महिला सदस्यों को अधिक से अधिक जोडऩे पर भी जोर दिया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा रेडक्रास भवन निर्माण पर चर्चा की गई एवं रेडक्रास भवन हेतु जमीन के आवंटन संबंधी पत्रावली कार्यालय में अलग से प्रस्तुत की जाएगी। कोरोना में कार्य कर रहे पांच वालंटियर राहुल कुमार गौतम, हिमांशु तिवारी, संगीता स्वर्णकार, दीपक वर्मा, रवि राजावत को सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिए गए। इलाहाबाद बैंक में चल रही एफडी रुपए अड़तीस लाख जो कि गत 3 फरवरी को पूर्ण हो गई है। उक्त धनराशि की पंजाब सिंध बैंक में एक वर्ष के लिए एफडी बनवाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में डा. अजय सक्सेना मुख्य चिकित्साधीक्षक जिला चिकित्सालय उरई, जिला सूचना अधिकारी केवी मिश्र, डा. नरेश वर्मा कोषाध्यक्ष, इंजी. अजय इटौरिया, प्रताप यादव, लक्ष्मण दास बाबानी, शांतिस्वरूप महेश्वरी, अलीम सर, रामशरण जाटव, जय खत्री, महावीर तरसौलिया, शिवदीन चौधरी, लक्ष्मीकांत शाक्य, डा. नितिन मित्तल, पूजा सिंह सेंगर, डा. साधना अवस्थी, डा. ममता स्वर्णकार, भगवत पटेल, डा. रेनू चंद्रा, डा. केएन सिंह, केपी सिंह सहित रेडक्रास सोसायटी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।







Leave a comment