जालौन। छोटी माता मंदिर परिसर में गुप्त नवरात्रि के पहले दिन से अंतिम दिन तक सुंदरकांड पाठ की रूपरेखा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गुप्त नवरात्रि पर नगर में आयोजित होने वाली दो सौ इक्यवान कलश व एक सौ ग्यारह मीटर चुनरी पद यात्रा एवं गुप्त नवरात्रि पर पहले दिन से अंतिम दिन तक में सुंदरकांड पाठ को लेकर चर्चा की गई।मां नवदुर्गा समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चुनरी स्थापना स्थल नगर के बड़ी माता मंदिर पर सुनिश्चित किया गया है जहां 12 फरवरी की शाम चार बजे माता की चुनरी की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन से लेकर अंतिम दिन तक ग्यारह सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाना है जिसमें क्रमश: लक्ष्मीनारायण मंदिर पुरानी हाट, पंकज मोहल्ला पुरानी हाट, नरेंद्र विश्नोई ओझ, विनय गुप्ता कांजी हाउस मोड़, वीरेंद्र विश्नोई पुरानी हाट, संदीप अग्रवाल चिमनदुबे, दीपक चौहान छौलापुर रोड, संजीव गुप्ता गणेश जी, अनुराग गुप्ता ओझा,  प्रदीप गुप्ता चौधरयाना, रिंकू महाराज ओझा के यहां सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। 22 फरवरी की सुबह आठ बजे से द्वारिकाधीश प्रांगण से चुनरी यात्रा की शुरूआत की जाएगी। चुनरी व कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मां कामाक्षी मंदिर गौरी खेरा ग्राम अकोढ़ी दुबे पहुंचेगी। कहा कि कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाएं संपर्क कर रसीद प्राप्त कर लें। इस मौके पर संरक्षक शैलेंद्र सिंह, अनिल कुमार,  राजू पाटकार, आशीष श्रीवास्तव, सतीश प्रजापति भगत, दीपक पाटकर, सौरभ गुप्ता, श्याम जी गुप्ता आईडिया, मनोज कुमार, धीरज साहू आदि मौजूद रहे।

Leave a comment