मवई ने रायल चैलेंजर्स को हराकर ट्राफी पर जमाया कब्जा

  कदौरा। माता फातिमा शेख क्रिकेट क्लब बागी के मैदान में अमर शहीद स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मवई व रायल चैलेंजर्स कदौरा के बीच खेला गया जिसमें मवई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पंद्रह ओवर में एक सौ सैंतालीस रन सात विकेट के नुकसान पर बनाए जिसका पीछा करते हुए रायल चैलेंजर्स पंद्रह ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर एक सौ दस रन बना पाई। मवई ने मैच सैंतीस रनों से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।फाइनल मैच में मुख्य अतिथि मु. जियाउद्दीन कालपी विधानसभा महासचिव बसपा व अफजाल अहमद मोनू द्वारा मैन आफ द सीरीज देते हुए कहा गया एेसे आयोजनों से खिलडिय़ों का मनोबल बढ़ता है। क्षेत्र में बहुत से एेसे खिलाड़ी हैं जो अपने खेल से क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। वहीं आदित्य राज वर्मा ने विजेता टीम को ट्राफी और ग्यारह हजार रुपए व उप विजेता टीम को इक्यावन सौ रुपए और ट्राफी दी। मैच में विशिष्ट शशिकांत प्रजापति निराला सहित सुभाष चंद्र, कल्लू बागी, विवेक, सिद्धार्थ, खुशनसीब खान, आयोजक शैलेंद्र, किशन विश्वकर्मा, आशीष नाका, मोहित चौधरी,अतुल कुमार पंडौरा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment