कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम नाका में संदिग्ध हालात में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।ग्राम नाका में कुंती देवी (34 वर्ष) पत्नी कमलेश ने बुधवार सुबह तीन बजे कमरे में लगे पंखे के कुंडे में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने उसे फांसी पर झूलता देखा तो उनमें हडक़ंप मच गया और आनन फानन में वह उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है।

Leave a comment