अभय पाण्डेय को कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष की लहर, कांग्रेसियों ने पैतृक आवास पहुंच बांटी मिठाइयां

जालौन-उरई। अभय पाण्डेय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उनके गृह नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड गयी ।
कार्यकर्ताओं की भीड ने उनके दादा और छानी खास के पूर्व प्रधान भवानीशंकर पाण्डेय के घर पहुंचकर जश्न मनाया और मिष्ठान वितरण किया । इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी जाहिद उल्ला अंसारी ने इसे नगर व जिले के लिये अत्यन्त गौरवपूर्ण बताया।
मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी भवानी शंकर पाण्डेय, पीसीसी सदस्य चन्द्रशेखर वर्मा , अनिल यादव सभासद , उमेश दीक्षित एडवोकेट , लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी , अनूप अवस्थी , वसीउर्रहमान सिददीकी , गोल्डी अवस्थी एडवोकेट नगर अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल , निशान्त पाठक, कपिल चंसौलिया , अमर सिंह फौजी , नरेन्द्र शर्मा , राशिद खंान , दीपक मिश्रा, अंकुर द्विवेदी , शिवम पाण्डेय, हिमांशु दीबौलिया, अरविन्द राठौर, विवेक मिश्रा सोनल और गौरीश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment