उरई। नगर के मोहल्ला महावीरपुरा निवासी एक युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे कानपुर रिफर कर दिया गया पर रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की हालत कैसे बिगड़ी इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है जिस कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।गुरुवार देर शाम को शहर के मोहल्ला महावीरपुरा निवासी विकास दुबे (22 वर्ष) पुत्र अनिल दुबे की गंभीर हालत को देखते हुए परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे कानपुर रिफर किया गया पर रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अपनी जांच पड़ताल की। शुरूआती  छानबीन में मामला और खुदकुशी का माना जा रहा है पर अभी परिजन कुछ भी बता नहीं रहे हैं।  

Leave a comment