जालौन- उरई। बाइकर्स गैंग के कहर के कारण नगर में दहशत छा गयी है। गुरूवार की शाम को फिर सातमील के पास तीन बाइक सवारों ने मोबाइल सैल्समैन बीरेन्द्र कुमार निवासी मुहल्ला शान्ति नगर उरई से 40 हजार रूपये लूट लिये ।
बीरेन्द्र जालौन से मोबाइल सैट बिक्री करके उरई जा रहे थे तभी यह घटना हुयी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले बंगरा रोड स्थित छैःपुला के आगे सुढार बम्बी के पास अज्ञात बाइक सवार माधौगढ के किसान के साथ लूट की घटना को अन्जाम देकर फरार हो गये थे जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। अब ताजा वारदात करके बाइकर्स ने पुलिस को खुली चुनौती दी है।
वारदात के बाद पीडित ने घटना की जानकारी 112 नम्बर पर दी। पीआरवी और स्थानीय पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया लेकिन अभी लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।

Leave a comment