जालौन-उरई। कोटेदार द्वारा कोरोना काल में वितरण के लिये भेजे गये सरकारी खाद्यान्न को न बांटे जाने पर उप जिलाधिकारी ने उसकी दुकान निरस्त कर दी है।
उप जिलाधिकारी गुलाब सिंह को ग्राम हीरापुर के कार्ड धारकों आंकाक्षा , पिंकी , जनक नन्दिनी, हीरा आदि दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने शिकायत करते हुये बताया कि ग्राम रिनियां के कोटेदार सत्यनारायण पाठक ने कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत निशुल्क खाद्यान्न वितरण के लिये पोस मशीन में उनके अगूंठे तो लगवा लिये लेकिन खाद्यान्न नहीं दिया । इतना ही नहीं निराश्रितों को मिलने वाले खाद्यान्न के लिये अधिक कीमत वसूल ली । जांच में उप जिलाधिकारी ने शिकायतों को सरसरी तौर पर सही पाया और सत्यनारायण का कोटा निरस्त कर दिया।

Leave a comment