उरई। पंचायत चुनाव का धूमधडाका शुरू हो गया है। शुक्रवार को शासन ने जिला पंचायतों की आरक्षण सूची जारी कर दी । जालौन जिले में यह पद अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित किया गया है।
1995 में जब जिला पचायत अध्यक्ष के चुनाव पहली बार आरक्षण नीति के अनुसार कराये गये थे उस समय भी यह पद जिले में अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित किया था जिसमें भाजपा के उजागर लाल दोहरे निर्वाचित हुये थे। 2020 में यह पद महिला के लिये आरक्षित रहा जिसमें पहले फरहा नाज और इसके बाद उनके दिवंगत हो जाने पर हुये उप चुनाव में सुमन निरंजन को अध्यक्ष निर्वाचित कर लिया गया ।







Leave a comment