कोंच। कोतवाली में नगर के मोहल्ला आराजीलेन निवासी एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर उसके साथ लूट की शिकायत की थी। पुलिस की जांच में मामला फर्जी निकला। कोतवाली के मोहल्ला आराजी लेन निवासी शहजाद पुत्र सलीम ने शुक्रवार को कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह बकरी खरीदने व बेचने के कार्य से महेशपुरा रोड से आ रहा था तभी ठाकुर बाबा के सडक़ की पुलिया पर बैठे लोगों ने रोका और दो लोगों ने उसे उसके साथी इस्माइल को तमंचा लगा दिया तथा गालीगलौज करने लगे। उनके साथ तीन अज्ञात लोग भी थे जिनमें से एक इस्माइल की तलाशी लेकर दस हजार दो सौ रुपए छीन लिए व बाइक छीनकर तमंचा लहराते हुए भाग गए। कोतवाल इमरान खान ने सूचना पर तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन की तो पुलिस को पता चला कि दिया गया प्रार्थना पत्र गलत है जबकि उक्त लोगों के मध्य जुआ के रुपयों को लेनदेन का मामला है।







Leave a comment