उरई। महिलाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए कालपी रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पर समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर विचार गोष्ठी की गई।सपा शासनकाल में महिलाओं के लिए चलाई गई कई योजनाओं को बंद करने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें महिलाओं ने बढ़चढक़र कर हिस्सा लिया व वर्तमान सरकार को कोसा। जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव के निर्देशन में सपा से जुड़ी हुई सभी महिलाएं एकत्र हुई और मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन वरिष्ठ महिला सपा नेत्री कुसुम सक्सेना के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की हालात सर्वाधिक खराब है। उनके पास न तो रोजगार है न ही सामाजिक सुरक्षा है। सपा शासन में लागू हुई महिला हेल्पलाइन 1090, गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 सेवा, कन्या विद्या धन, समाजवादी पेंशन, साइकिल वितरण योजना बंद कर दी गई है जिसके विरोध में यह प्रदर्शन हुआ। उन्होंने वर्तमान सरकार की जमकर आलोचना की। इस दौरान पुष्पा चौहान, कुसुम दुबे, लक्ष्मी राजपूत, मुन्नी देवी, गुडिय़ा रानी, राधा सोनी, कल्पना अहिरवार, पूनम अहिरवार, अनीता कौशिक, रजनी खरे, प्रवीना यादव, किशोरी आदि उपस्थित रही।








Leave a comment