कदौरा। बीती रात हमीरपुर उरई डिपो की बस में सवार किशोर किशोरी को संदिग्ध अवस्था में देख परिचालक द्वारा शक होने पर इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने रोडवेज बस से किशोर किशोरी को उतारकर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।वहीं किशोर किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह सजातीय हैं और विवाह करना चाहते हैं। घर वालों के विरोध पर भाग कर दिल्ली जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोर सत्रह व किशोरी पंद्रह वर्ष की है। दोनों कानपुर जनपद के सजेती थाना क्षेत्र के हैं व सजातीय है। थाना पुलिस व परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आते ही उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Leave a comment