जालौन। हार्वेस्टर में बैल्डिंग कराने आए युवक ने हार्वेस्टर शनिवार की दोपहर हार्वेस्टर को देवनगर चौराहा पर सडक़ पर तिरछा लगा दिया जिससे सडक़ जाम हो गई। युवक हार्वेस्टर पर चढक़र किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हार्वेटर को सीज कर कोतवाली में खड़ा कराया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।शनिवार की दोपहर जगनेवा निवासी अर्पित अपने हार्वेस्टर में बैल्डिंग कराने जालौन आया था। देवनगर चौराहे पर बैल्डिंग कराने के बाद उसने किसान आंदोलन के समर्थन में हार्वेस्टर को देवनगर चौराहे पर तिरछा खड़ा कर दिया जिससे सडक़ जाम हो गई और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वहीं हार्वेस्टर पर चढक़र युवक किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार, एसएसआई आनंद सिंह, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित, एसआई बलराम शर्मा आदि ने चालक को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर पुलिस ने उसे नीचे उतारा और हार्वेस्टर को कोतवाली में खड़ा कराकर सीज कर दिया। प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि युवक के परिवार को सूचना दे दी गई है। हार्वेस्टर को सीज कर दिया गया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।







Leave a comment