सयुस प्रदेश अध्यक्ष का यमुना पुल पर हुआ भव्य स्वागत

 कालपी। समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का बुंदेलखंड प्रवेश द्वार कालपी में युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा कालपी यमुना पुल पर भव्य स्वागत किया गया।मंगलवार की दोपहर लखनऊ से उरई सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जा रहे समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि का बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी यमुना पुल पर सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव सभासद अजीत सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं व ढोल नागाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वह उरई के लिए रवाना हो गए। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में नगर व क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से सपा नगर महासचिव श्याम यादव सभासद,जैनुल आब्दीन, मलखान सिंह यादव, सूर्या चौहान, अभिषेक गुप्ता, विशाल यादव, अमन विश्नोई , बृजेंद्र यादव बबीना, प्रशांत शुक्ला, सैफ अली, दीपू यादव, पवन यादव, अल्ताफ कदौरा, सोनू, रोनित, जितेंद्र यादव, शोभित ठाकुर, किशन धमना, छोटू कुशवाहा, अजमत खान, अमित रायकवार, दानिश आदि मौजूद रहे।

Leave a comment