उरई। एसपी ने अपने पीआरओ जेपी पाल को रामपुरा थाने की बागडोर सौप दी है। रामपुरा के निवर्तमान प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा को कानपुर रेंज के लिये स्थानान्तरण के चलते कार्यमुक्त कर दिया गया है।
बीहड क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण रामपुरा थाने में जेपी पाल की प्रभारी निरीक्षक के रूप में नियुक्ति को उनकी कार्य कुशलता का इनाम माना जा रहा है। जेपी पाल जिले में माधौगढ और आटा थाने के अलावा मुख्यालय की उरई कोतवाली के प्रभारी के रूप में अपनी शानदार सेवाये दे चुके है।
जनपद में आने के पहले वे इटावा जिले मे थे। जहां उन्होने रामपुरा के समीपवर्ती बीहड के थानों में अपराध नियंत्रण की बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन किया था। रामपुरा थाने की कमान मिलने के पीछे उनकी इस पृष्ठभूमि का भी योगदान है।
इसके अलावा अपराध शाखा में तैनात इन्स्पेक्टर मंजू कनौजिया को महिला प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।







Leave a comment