उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के अमखेडा में 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की खबर आ रही है। बताया जाता है कि दोषी युवक को ग्रामीणों ने मौके पर ही दबोच लिया। वह गांव के बाहर का बताया गया है जो रिश्तेदारी में अमखेडा आया था।
मंगलवार की शाम अमखेडा में 35 वर्षीय युवक ने उसी घर में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म कर डाला जिसमें उसे शरण मिली हुयी थी। बताया जाता  है कि गांव में गरीब तबके के लोग अपने औरेया के रिश्तेदारों को कटाई के लिये बुलवा लेते है जो कटाई सींजन में उनके पास ही रहते है। ऐसे ही एक युवक ने उक्त काण्ड कर डाला। घटना के कारण बालिका की हालत गम्भीर बतायी गयी है।

Leave a comment