माधौगढ़ में मूलचन्द्र  और उरई में गौरी शंकर पर भाजपा ने फिर जताया भरोसा

नयीदिल्ली | उत्तर प्रदेश विधान सभा के 85 क्षेत्रों की एक और सूची आज शाम भाजपा मुख्यालय से पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी कर दी है | इसमें उन ज्यादातर उम्मीदवारों के नाम हैं जिनके बारे में पहले ही एक टी वी चैनल ने अनुमान व्यक्त कर दिया था |

    सूची में जालौन जिले की 2 विधानसभा सीटों माधौगढ़ में मूलचन्द्र  निरंजन और उरई  सुरक्षित में गौरी शंकर वर्मा की उम्मीदवारी को बहाल रखा गया है | कालपी के टिकट को ले कर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है |  इसी तरह झांसी में मऊरानीपुर को छोड़ कर सभी प्रत्याशी यथावत रहे हैं | ललितपुर में भी दोनों सीटों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है |

Leave a comment