
कालपी –उरई | माधौगढ़ के बाद सहयोगी दल निषाद पार्टी के उम्मीदवार छोटे सिंह चौहान के समर्थन में सभा करने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवर्तमान विधायक नरेंद्र सिंह जादौन को जम कर तौला | नरेंद्र सिंह जादौन का टिकट कालपी सीट सहयोगी दल निषाद पार्टी द्वारा मांग ली जाने कट गया था जिसको देखते हुए योगी ने उनको मलहम लगाने में कोई कसर नहीं छोडी | उन्होंने कई बार जादौन के नाम का कालपी में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए अभिनन्दन किया | साथ ही इसके लिए भाजपा की और से उनके प्रति कृतज्ञता जताई कि वे पूरे मनोयोग से छोटे सिंह की जीत के लिए मेहनत कर रहे हैं | इस दौरान मंच पर माधौगढ़ के पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर भी मौजूद रहे |







Leave a comment