
उरई | मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा है कि चुनाव के बाद फिर से कार्यभार संभालने के पर उनकी सरकार प्रदेश में बचे खुचे रह गए गुंडों और माफियाओं को बुलडोजर से रौंदने का काम करेगी । योगी आदित्य नाथ गुरुवार को माधौगढ़ में पार्टी प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक मूलचंद निरंजन के समर्थन में बुंदेलखंड इंटर कालेज के मैदान में विशाल चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे | इसके बाद उन्होंने कालपी में ठक्कर बाबा इंटर कालेज के मैदान में सहयोगी दल निषाद पार्टी के प्रत्याशी छोटे सिंह चौहान के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया|
दोनो ही सभाओं में खास तौर से युवाओं की उत्साहित भीड़ उमड़ी जिससे प्रत्याशी गदगद हो गए ।
बसपा पर नरम रहे योगी
विशेष बात यह रही कि इन सभाओं में जहां उन्होंने कांग्रेस के साथ साथ सपा को देशद्रोहियों और आतंकवादियों का हमदर्द बताकर जमकर कोसा वहीं वे बसपा के लिए नरम नजर आए | योगी आदित्य नाथ ने यह भी कहा कि सपा और बसपा के तीन मुख्यमंत्रियों ने अपने कई कार्यकाल में जितने दौरे बुंदेलखंड के नही किए उससे ज्यादा वे अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में बुंदेलखंड में आए | उन्होंने कहा की कांग्रेस ने सत्तर वर्ष तक बुंदेलखंड में विकास नहीं होने दिया | यहां के बीहड़ों को बनाए रखा और लोगो को बूंद बूंद पानी के लिए तरसाया वहीं उनकी सरकार बुंदेलखंड के हर घर में आरो के पानी का इंतजाम करने जा रही है | केन बेतवा लिंक परियोजना और पचनद बांध परियोजना के माध्यम से हम बुंदेलखंड में सिंचाई की भरपूर व्यवस्था करने वाले हैं | बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है जिसके किनारे किनारे बनाए जा रहे औद्योगिक क्लस्टर में नौजवानों को रोजगार मिलेगा | पहले बुंदेलखंड के नौजवान काम के लिए सुदूर महानगरों में पलायन को मजबूर थे अब यहां के लोगो का पलायन बंद होगा और यहां बाहर तक के लोगो की रोजगार के लिए आमद होगी |

सपा को बताया तमंचा और परिवारवादी पार्टी
उन्होंने सपा को परिवारवादी , तमंचावादी पार्टी बताया | कहा कि बुंदेलखंड में डिफेंस कारिडोर बनाया जा रहा है जिससे बुंदेलखंड में अब तमंचे नहीं मिसाइल बनेगी | यहां के नौजवान अपने लोगो द्वारा बनाई गई तोपो पर चढ़कर दुश्मनों के सामने गरजेंगे | उन्होंने कहा कि सपा के समय प्रदेश में दंगे होते रहते थे और कर्फ्यू लगा रहता था | अब जब कांवड़ यात्री हरहर महादेव का नारा लगाते हुए निकलते हैं तो दंगाई सूरमा बिलो में दुबक जाते हैं | उन्होंने कर्ज माफी, किसान सम्मान निधि, गरीबो को आवास आदि केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की फेहरिस्त पढ़ी और कहा कि डबल इंजन की सरकार मुफ्त वैक्सीन देने के साथ साथ कोरोना के कारण पैदा हुए भुखमरी के संकट से लोगो को बचाने के लिए राशन की डबल डोज मुफ्त दे रही है |
बिजली नहीं मिलती बुंदेलखंड में लोगों को
उन्होंने कहा कि 2017 के पहले बुंदेलखंड के लोगो को बिजली नहीं मिल पा रही थी | अब हमने यहां बिजली की भरपूर व्यवस्था कर दी है | उन्होंने राम मंदिर का भी जिक्र छेड़ा | उन्होंने कहा की हम कहते थे राम लला हम आंएगे मंदिर वहीं बनाएंगे हमने जो कहा वही किया अब दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नही रोक पाएगी | दोनो स्थानों पर उन्होंने लगभग 22 मिनट तक संक्षिप्त भाषण किया | केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा भी साथ रहे |

माधौगढ़ में ये भी रहे उपस्थित
माधौगढ़ की योगी की सभा में प्रत्याशी और विधायक मूलचंद निरंजन , जिलाध्यक्ष रामेन्द्र बनाजी , जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी , विधान परिषद् सदस्य प्रतिनिधि आर पी निरंजन , अरविन्द सिंह चौहान , पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल , जगदीश तिवारी , ब्लाक प्रमुख रामपुरा अजित सिंह . नगत पंचायत अध्यक्ष माधौगढ़ राजकिशोर गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे |







Leave a comment