माधौगढ़- रूरा कमसेरा के बीच में सैयद बाबा मजार के पास रात 8 बजे के लगभग बाइक चालक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में असंतुलित होकर भिड़ गया। सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही बाइक सवार 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि उस पर सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें 2 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। जिसे झांसी के लिए रेफर किया गया है।
रेंढ़र थाना क्षेत्र के रूरा कमसेरा के बीच में बाइक चालक जगत सिंह पुत्र रामबाबू निवासी भगवंतपुरा थाना रेंढर उम्र 35 वर्ष बाइक चलाकर रिश्तेदारी में जा रहा था। जिस पर उसकी पत्नी बबली और बेटा पतलू के साथ राजा भैया( 20) पुत्र जनवेद भी बैठा हुआ था। रूरा के पास जगत सिंह अपना संतुलन खो बैठा और आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जाकर बुरी तरह से टकरा गया। जिससे मौके पर ही उसके बेटे पतलू की मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सीएससी जालौन में भर्ती कराया गया। जहां जगत सिंह व राजाभैया की भी मौत हो गई। जबकि महिला को गंभीर हालत में झांसी के लिए रेफर किया गया। घटना के बाद घर मे कोहराम मचा हुआ है।
Attachments area







Leave a comment