उरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत की प्रदर्शनी का उदघाटन मेडिकल कालेज के सभागार में केन्द्रीय लघु मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने शनिवार को फीता काटकर किया। इस अवसर पर परिषद के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, प्रांत अध्यक्ष डा0 यतेन्द्र सिंह और मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा0 द्विजेन्द्र नाथ त्रिपाठी उल्लेखनीय रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने छात्र जीवन के समय के एबीवीपी के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह 1984 में वे परिषद के कार्यक्रमों में शामिल होकर जहां हुए बलिदान मुखर्जी वे कश्मीर हमारा है के नारे के सुर में सुर मिलाते थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि कश्मीर को अनुच्छेद 370 के फंदे से मुक्त कराने और अयोध्या में राममंदिर निर्माण का सपना साकार करने की रही है।
घनश्याम शाही ने परिषद द्वारा छात्राओं के लिए चलाये गये मिशन साहसी की चर्चा की जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये। उन्होंने अपनी चर्चा में रोजगार के प्रति जागरूकता की बात भी कही। सभा का समापन डा0 द्विजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने किया।

Leave a comment