उरई। स्टेशन रोड पर रविवार को उत्तर प्रदेश शासन के शूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने भव्य समारोह में मेसर्स साथी फिलिंग्स पेट्रोल पंप का फीता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियां उपस्थित हुई।
पेट्रोल पंप के संचालक कौशल किशोर सिंह चचा ने अतिथियों का स्वागत किया जिनमें वरिष्ठ नेता सुरेश निरंजन भैया जी, प्रशासनिक अधिकारी शत्रुघ्न सिंह आईएएस, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सभासद लक्ष्मण दास बबानी, युवा भाजपा नेता प्रलुव्य निरंजन, सोनू परिहार, जिला पंचायत सदस्य रणविजय निषाद आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।








Leave a comment