उरई। रविवार को होम्यो चिकित्सा पद्धति के जनक डा0 हैनीमेन की 267 वी जयंती होम्योपैथी दिवस के रूप में मनायी गई। इस उपलक्ष्य में अम्बेडकर चैराहा स्थित डा0 रामवीर सिंह सेंगर के क्लीनिक होम्योपैथिक हैल्थ केयर सेंटर पर गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें नगर के प्रमुख होम्योपैथिक चिकित्सक सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डा0 हैनीमेन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ जिसमें उनकी क्रांतिकारी चिकित्सा पद्धति से मानवता को रोगमुक्त करने में हुए योगदान पर प्रकाश डाला गया और इस पद्धति के फायदे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
इस मौके पर डा0 सीपी सिंह, डा0 विवेक, डा0 विकास, डा0 पंकज वर्मा, डा0 मोहनवीर सिंह, डा0 मेहद प्रकाश, डा0 आकाश द्विवेदी व शैलेन्द्र सिंह जादौन मौजूद रहे।

Leave a comment